एक ही जमीन दो लोगों को बेचने का आरोप, जाले में पुलिस ने दो प्राथमिक आरोपितों को दबोचा

जाले थाना पुलिस ने एक ही जमीन को दो अलग-अलग लोगों के नाम पर फर्जी तरीके से बेचने के आरोप में दो व्यक्तियों शमसुदोज्जा और मो. सरफराज को गिरफ्तार किया है. पुलिस दस्तावेजों की जांच कर रही है.

दरभंगा: एक ही जमीन को दो अलग-अलग लोगों के नाम फर्जी तरीके से बेचने के मामले में जाले थाना पुलिस ने दो प्राथमिक आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शमसुदोज्जा एवं मो. सरफराज के रूप में हुई है.

आवास पर छापेमारी कर दोनों को पकड़ा

पुलिस के अनुसार, मामले में जाले थाना कांड संख्या 178/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज है. थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जाले स्थित आरोपितों के आवास पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया.

छापेमारी दल में कांड के अनुसंधानकर्ता एसआइ उमेश पांडेय भी शामिल थे.

जमीन के दस्तावेजों की जांच जारी

पुलिस मामले में जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है. इसके अलावा मामले से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी अनुसंधान जारी है.

यह भी पढ़ें

दरभंगा के बाल गृह से 14 वर्षीय बालिका लापता, रात 2:35 बजे हुई जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Keshavendra Pratap Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >