Darbhanga News: श्रम अधिनियम व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी का प्रचार-प्रसार जरूरी

Darbhanga News:उप श्रमायुक्त कार्यालय के सभागार में रविवार को ग्रामीण श्रमिक प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का आयोजन हुआ.

Darbhanga News: दरभंगा. उप श्रमायुक्त कार्यालय के सभागार में रविवार को ग्रामीण श्रमिक प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का आयोजन हुआ. उद्घाटन उप श्रमायुक्त राकेश रंजन, बहादुरपुर पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार, सोशल सिक्यूरिटी ऑफिसर इएसआइसी अमित कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सदर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. मौके पर उप श्रमायुक्त ने कहा कि इसमें विभिन्न श्रम अधिनियम व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी है. इस जानकारी को पंचायत में कम से सौ लोगों के बीच प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है, जिससे जागरूकता प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य पूरा हो सके. कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य श्रम संसाधन विभाग द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं को सभी पंचायतों तक पहुंचाया जा सके. उन्होंने सामूहिक रूप से बाल श्रम दूर करने का प्रयास करने, 14 वर्ष के उम्र के बच्चे बाहर नहीं जाय. इनका नामांकन विद्यालय में कराने की अपील की. उन्होंने एक अप्रैल से निर्धारित न्यूनतम मजदूरी की दर की जानकारी दी. कहा कि सामान्य अनुसूचित नियोजन में अकुशल कामगार के लिए 424 रुपये प्रतिदिन आठ घंटे के लिए निर्धारित की गयी है. वहीं अर्द्धकुशल कामगार के लिए यह दर 440 रुपये, कुशल कामगार के लिए 536 रुपये,अतिकुशल कामगार के लिए 654 रुपये प्रतिदिन तथा पर्यवेक्षकीय व लिपिकीय कार्य के लिए यह दर 12 हजार 112 रुपये प्रतिमाह है. कहा कि इससे कम दर से किसी नियोजक द्वारा कामगार को भुगतान किया जाता है तो इसकी शिकायत श्रम अधीक्षक तथा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी से लोग कर सकते हैं. वहीं बहादुरपुर पुलिस निरीक्षक ने कहा कि प्रखंडों को बाल श्रम से मुक्त करने में महिलाओं का सबसे बड़ा योगदान है. महिलाएं ही अपने बच्चों को किसी नियोजन में काम करने से रोक सकती हैं व विद्यालय जाने के लिए प्रोत्साहित कर सकती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >