दरभंगा: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

दरभंगा में स्वतंत्रता दिवस के भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं. जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सभी संबंधित विभागों को समय पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं. महादलित टोलों, नेहरू स्टेडियम और पोलो मैदान में विशेष व्यवस्थाओं पर जोर दिया गया है.

Darbhanga News: स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर समाहरणालय में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक में समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए.

महादलित टोलों में झंडोत्तोलन की तैयारी के निर्देश

डीएम ने जिला कल्याण पदाधिकारी को चयनित महादलित टोलों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूरी कराने का निर्देश दिया. साथ ही विकास मित्रों एवं शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा.

नेहरू स्टेडियम और पोलो मैदान की होगी विशेष व्यवस्था

कार्यपालक अभियंता (भवन) को नेहरू स्टेडियम का मैदान समतल कराने तथा जलजमाव और कीचड़ से पूरी तरह मुक्त रखने का निर्देश दिया गया. वहीं नगर आयुक्त एवं कार्यपालक अभियंता (भवन) को पोलो मैदान की साफ-सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा गया.

राष्ट्रगान, प्रभात फेरी और प्रतिमाओं की साज-सज्जा पर जोर

जिला शिक्षा पदाधिकारी को राष्ट्रगान की प्रस्तुति एवं प्रभात फेरी के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई. नगर निगम क्षेत्र में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, साज-सज्जा एवं माल्यार्पण कराने का निर्देश नगर आयुक्त को दिया गया.

कई अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार यादव, डीपीओ आईसीडीएस चांदनी सिंह, प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: दरभंगा: नाव के इंतजार में छूट रही कक्षाएं, ग्रामीणों ने व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राज कुमार रंजन

राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >