दरभंगा मटका फोड़ प्रतियोगिता: तारडीह प्रखंड क्षेत्र की महथौर पंचायत के पुतई बारा चौक पर रविवार को कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मटका फोड़ प्रतियोगिता करायी गयी. इसका आयोजन कृष्ण जन्माष्टमी समिति, पुतई की ओर से किया गया. प्रतियोगिता का संचालन समिति के अविनाश कुमार कुलदीप ने किया.
प्रतियोगिता में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में गोविंदाओं ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता देखने के लिए भी आसपास के गांवों से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे.
कंधों पर चढ़कर बनाया मानव पिरामिड
मटका फोड़ने के लिए गोविंदाओं ने एक-दूसरे के कंधों पर चढ़कर मानव पिरामिड बनाया. इसके बाद ऊंचाई पर टांगी गयी दही-हांडी को फोड़ने की कोशिश की. इसे लेकर काफी देर तक रोमांच बना रहा.
रोमांचक मुकाबले के बाद हनुमाननगर की गोविंदा टीम ने मटका फोड़ प्रतियोगिता जीत ली. विजेता टीम को शील्ड दी गयी.
सभी गोविंदाओं का किया गया अभिनंदन
पूजा समिति के सदस्यों ने प्रतियोगिता में शामिल सभी गोविंदाओं को अंगवस्त्र देकर उनका अभिनंदन किया.
कार्यक्रम में विष्णुदेव कुमार, मुकेश कुमार, गोलू कुमार, अमन कुमार, शंकर कुमार और सुनील कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल रहे.
यह भी पढ़ें:
दो मासूम के सिर से उठा पिता का साया, फंदे से लटका मिला दरभंगा के रामलाल का शव
