Darbhanga News: अधिकारियों को हर माह 10-10 करोड़ रुपये रुपये वसूलने का मिला टास्क

Darbhanga News:आयुक्त कौशल किशोर की अध्यक्षता में सोमवार को दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के 25 -25 बड़े राजस्व बकायादारों से संबंधित मामलों की समीक्षा की गयी.

Darbhanga News: दरभंगा. प्रमंडलीय आयुक्त कौशल किशोर की अध्यक्षता में सोमवार को दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के 25 -25 बड़े राजस्व बकायादारों से संबंधित मामलों की समीक्षा की गयी. आयुक्त ने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक माह न्यूनतम 10 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली हो. आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों से कहा कि इसके अलावा अन्य बकायेदारों से भी राजस्व संग्रहण कर जमा करें. कहा कि बकायेदारों पर सख्त कार्रवाई करते हुए राजस्व संग्रहण को प्राथमिकता दी जाए. बकाया राजस्व जमा नहीं करने वालों का कुर्की जब्ती करने का निर्देश दिया.

तीनों जिले में ये हैं तीन-तीन बड़े बकायेदार

बैठक के दौरान तीनों जिले के तीन बड़े-बड़े बकायेदारों की सूची जारी की गई. इनमें जगदंबा फूड प्रोसेसिंग सुरहाचट्टी के प्रोपराइटर दिवेश कुमार के पास 13 करोड़ 17 लाख 96 हजार रुपये, टीपीडीएस सहायक अंशुमन राय के यहां 06 करोड़ 79 लाख 57 हजार 007 रुपये तथा सत्यम राइस मिल खैरा के प्रोपराइटर शैलेंद्र कुमार के यहां सरकार का 06 करोड़ 75 लाख 35 हजार 544 रुपए बकाया है.

मधुबनी जिले में पंडोल निवासी मनोज कुमार सिंह पर 04 करोड़ 23 लाख 22 हजार 442, बासोपट्टी जयनगर निवासी पुरुषोत्तम नारायण ठाकुर पर 04 करोड़ 17 लाख 58 हजार 025 रुपये तथा पवन कुमार पर 03 करोड़ 31 लाख 22 हजार 926 रुपये बकाया है.

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर निवासी विनोद कुमार सिंह पर 05 करोड़ 78 लाख 67 हजार, राजकुमार राय पर 02 करोड़ 91 लाख 78 हजार 200 रुपये का ऋण बकाया है. बैठक में आयुक्त के सचिव सत्येंद्र कुमार, उप निदेशक जन संपर्क सत्येंद्र प्रसाद, अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन सहित तीनों जिले नीलाम पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >