Darbhanga : मुंबई व दिल्ली के लिए लेट से हुआ विमानों का परिचालन

बई व दिल्ली के लिये कई घंटे लेट से स्पाइसजेट का जहाज उड़ा.

दरभंगा. दरभंगा हवाई अड्डा से शुक्रवार को विमानों का परिचालन विलंब से हुआ. जानकारी के अनुसार मुंबई व दिल्ली के लिये कई घंटे लेट से स्पाइसजेट का जहाज उड़ा. इस कारण यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा. मुंबई के लिये फ्लाइट संख्या एसजी 116 करीब साढ़े तीन घंटे देरी से सुबह 09.50 बजे के स्थान पर दोपहर 01.21 बजे यात्रियों को लेकर रवाना हुआ. इसी कंपनी का फ्लाइट एसजी 477 दिल्ली के लिये करीब दो घंटे विलंब से सुबह 11.40 बजे के बजाय दोपहर 01.35 बजे उड़ान भरा. अन्य विमानों का परिचालन समय से होने की जानकारी है.

16 विमानों का हुआ आवागमन

दरभंगा एयरपोर्ट से आज कुल 16 विमानों की आवाजाही हुई. दिल्ली व मुंबई के लिये एक दर्जन प्लेन ने उड़ान भरी. कोलकाता व हैदराबाद के बीच चार विमानों का आना- जाना हुआ. बेंगलुरु के लिये स्पाइसजेट का इकलौता जहाज आज भी नहीं उड़ा. विदित हो कि बेंगलुरु के लिये फ्लाइट ठप रहने से यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है. लोगों को पटना से टिकट बुक करनी पड़ रही है. गुरुवार को 12 फ्लाइट में 1826 लोगों ने सफर किया था.

पांच महानगरों के लिये दी जा रही सीधी विमान सेवा

दरभंगा से पांच महानगरों के लिये सीधी विमान सेवा है. इसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता व हैदराबाद शामिल है, फिलहाल बंगलुरु की विमान सेवा ठप है. इन महानगरों के लिये तीन विमानन कंपनी सर्विस दे रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >