मंडलकारा में विचाराधीन बंदियों को मत्स्य विभाग ने दिया प्रशिक्षण

मत्स्य विभाग द्वारा मंडल कारा में काराधीन कैदियो को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार से पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

बहादुरपुर. मत्स्य विभाग द्वारा मंडल कारा में काराधीन कैदियो को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार से पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मंडल काराधीक्षक स्नेह लता, उपाधीक्षक नारायण हिमांशु व जिला मत्स्य पदाधिकारी अनुपम कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी ने मत्स्य विभाग में राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाएं व केंद्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी. मत्स्य पालन व्यवसाय में रोजगार के अवसर को विस्तारपूर्वक बताया. बंदियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपराध मुक्त जीवन-यापन करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि जेल से निकलने के बाद वे मछली पालन कर स्वावलंबी बन सकते हैं. यह प्रशिक्षण पांच दिवसीय है. वहीं मत्स्य प्रसार पदाधिकारी पूनम कुमारी, सुनीती कुमारी, मत्स्य विकास पदाधिकारी सूर्य कुमार प्रभाकर, मनोरंजन कुमार द्वारा भी कैदियों को मछली पालन की विस्तृत जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >