सेनापत मोहल्ला में बिजली के गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों रुपये मूल्य का सामान खाक

Darbhanga News:सेनापत मोहल्ला में बिजली के गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लगने से लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया.

दरभंगा. नगर थाना क्षेत्र के सेनापत मोहल्ला में बिजली के गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लगने से लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों एवं अग्निशमन विभाग ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. मामले को लेकर नगर थाना में आवेदन दिया गया है. बहादुरपुर थाना क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी निवासी पुष्पा देवी ने बताया है कि वह परिवार के साथ देवघर गई थी. इसी दौरान दो अगस्त की देर रात सेनापत मोहल्ला स्थित उनके प्रतिष्ठान राधे इंटर प्राइजेज के गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई. गोदाम में रखा बिजली का पूरा सामान जलकर राख हो गया. बताया कि लगभग साठ लाख रुपये मूल्य का सामान जल गया.अग्निशमन के सदर अनुमंडल पदाधिकारी सीके पासवान ने बताया कि चार छोटी और बड़ी गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >