Darbhanga News: दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर मारपीट, प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पति पर नशे में मारपीट करने का आरोप
कछुआ गांव निवासी मुन्नी देवी ने जाले थाना में दिए आवेदन में बताया कि शादी के बाद से ही उसके पति अजित कुमार झा नशे की हालत में अक्सर गाली-गलौज और मारपीट करते रहे हैं. कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हुआ, लेकिन पति के व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया.
घर से निकालने और जान से मारने की धमकी का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसे घर से निकाल दिया है. जब उसने वापस लौटने की कोशिश की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई. फिलहाल वह अपने पुत्र के साथ दरभंगा शहर में रह रही है.
महिला ने अपने आवेदन में पति अजित कुमार झा के अलावा उषा देवी और सुधा देवी पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है.
पुलिस ने शुरू की जांच
मामले में जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढे़ं: नगर निगम सफाईकर्मियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, बाजार से लेकर मोहल्लों तक फैली गंदगी
