Darbhanga News: प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद की गोली मार की हत्या

Darbhanga News:डीएमसीएच के आपातकालीन विभाग के परिसर में सोमवार की शाम नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले एक छात्र को गोली मार दी गई.

Darbhanga News: दरभंगा. डीएमसीएच के आपातकालीन विभाग के परिसर में सोमवार की शाम नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले एक छात्र को गोली मार दी गई. छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई. वहां मौजूद नर्सिंग के छात्रों ने गोली मारने वाले को पकड़ लिया. उसकी जमकर पिटाई कर दी.

घटना के विरोध में नर्सिंग के छात्रों ने इमरजेंसी के गेट पर हो- हंगामा किया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को काबू में करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया. इस क्रम में कुछ समय के लिए इमरजेंसी सेवा प्रभावित हुई. बाद में डीएम कौशल कुमार, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी, सदर एसडीओ विकास कुमार आदि डीएमसीएच पहुंचे. छात्रों को समझा-बुझा कर शांत किया. मृतक छात्र राहुल कुमार, सुपौल जिले के पिपरा थाना के तुलापट्टी गांव के गणेश मंडल का पुत्र था. मारने वाला प्रेम शंकर झा सहरसा जिले का है. छात्रों की पिटाई से गोली मारने वाले की हालत नाजुक बनी हुई है. बताया जाता है कि गोली मारने को लेकर जिसे आरोपित किया गया है वह राहुल का ससुर है. युवक ने साथ पढ़ने वाली लड़की से शादी कर ली थी. इससे कन्या पक्ष के लोग नाराज थे.

जानकारी के अनुसार राहुल ने साथ पढ़ने वाली एक लड़की से प्रेम विवाह कर लिया था. इस शादी से लड़की के परिजन नाखुश थे. गुस्साए लड़की के पिता ने छुट्टी के बाद जा रहे दामाद के सीने में गोली मार दी. घटना के बाद भाग रहे लड़की के पिता को छात्रों ने घेर लिया. जमकर धुलाई कर दी. मारने वाले की हालत चिंताजनक है. जानकारी के अनुसार दोनों ने कुछ दिन पहले ही शादी की थी. घटना के विरोध में नर्सिंग छात्रों ने डीएमसीएच को बंद करने का प्रयास किया. इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया. इसमें कई छात्रों को चोटें आयी हैं. घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. नर्सिंग छात्रों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है. दोषी को कड़ी सजा देने की छात्र मांग कर रहे हैं.

कहते हैं एसएसपी

जख्मी को चिकित्सकों ने रेफर कर दिया है. वह पुलिस की अभिरक्षा में है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी, एसएसपी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >