डीएमसीएच में स्वास्थ्यकर्मी का आंदोलन दूसरे दिन जारी

दरभंगा डीएमसीएच में अपनी 20 सूत्री मांगों को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। अस्पताल की लचर व्यवस्था पर कर्मचारियों ने जताई नाराजगी।

दरभंगा. बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की ओर से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर में गुरुवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रहा. अस्पताल अधीक्षक डॉ जगदीश चंद्र को पद से हटाने, सर्जरी विभाग के चिकित्सक एवं प्रभारी उपाधीक्षक डॉ सुरेंद्र कुमार के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा बीएससी नर्सिंग कॉलेज की प्रभारी प्राचार्य भवानी भारती को बर्खास्त करने समेत 20 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी आंदोलित हैं. कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की.

संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा एवं मंत्री अजय कुमार साह ने कहा कि अस्पताल की अधिकांश समस्याओं का समाधान अधीक्षक स्तर से संभव है, लेकिन पहल नहीं की जा रही है. अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. मरीजों को सरकारी सुविधाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है. संघ नेताओं ने ब्लड बैंक में अनियमितताओं, कर्मचारियों के लंबित सेवा लाभ, दंडात्मक कार्रवाई वापस लेने, हटाए गए कर्मियों की सेवा बहाल करने तथा बीएससी नर्सिंग कॉलेज में उत्पन्न विवादों के समाधान की भी मांग उठाई.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ajay kumar mish

Published by: Janardan Pandey

अजय कुमार मिश्रा पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. स्वास्थ्य, एयरपोर्ट, परिवहन, सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों पर गंभीर और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग इनकी पहचान है. आम जनजीवन से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाना इनकी कार्यशैली की विशेष पहचान रही है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >