अलीनगर के नए राजकीय डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू, पहले दिन छात्रों को मिली CBCS और NEP 2020 की जानकारी

राजकीय डिग्री कॉलेज अलीनगर में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत सीबीसीएस (CBCS) प्रणाली का शुभारंभ हुआ. नव नामांकित छात्रों का स्वागत कर उन्हें इस नई प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई. इसका उद्देश्य छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है.

Darbhanga Degree College: नव स्थापित राजकीय डिग्री कॉलेज अलीनगर में बुधवार को पठन-पाठन के पहले दिन इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नव नामांकित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया और उन्हें नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप लागू सीबीसीएस (CBCS) प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई.

छात्रों को समझाया गया CBCS का उद्देश्य

कार्यक्रम में बताया गया कि सीबीसीएस कार्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप तैयार किया गया है. इसका उद्देश्य छात्रों का समग्र विकास, कौशल संवर्धन, रोजगारोन्मुख शिक्षा और उनकी क्षमताओं का विकास करना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें.

प्रभारी प्राचार्य ने किया उत्साहवर्धन

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. सिद्धार्थ शंकर सिंह ने नव नामांकित छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें कॉलेज की शैक्षणिक व्यवस्था और सीबीसीएस के विभिन्न आयामों की जानकारी दी. उन्होंने छात्रों से नियमित पढ़ाई और अनुशासन का पालन करने की अपील की.

विभिन्न पाठ्यक्रमों की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में डॉ. वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने छात्रों को एमजेसी (MJC), एमआईसी (MIC), एईसी (AEC), वीएसी (VAC) और एसएसी (SAC) जैसे पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

वहीं, कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं बर्सर डॉ. दस्तगीर आलम ने छात्रों को बीए और बीकॉम कार्यक्रम की संरचना और पाठ्यक्रम से परिचित कराया.

पढ़ाई के प्रति समर्पण का संदेश

मिल्लत कॉलेज के मैथिली विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. विजय प्रकाश पंडित ने छात्रों को अपने संबोधन में पढ़ाई के प्रति समर्पित रहने और उच्च शिक्षा का पूरा लाभ उठाने का संदेश दिया.

यह भी पढे़ं: खेत में मोटर चलाते समय करंट की चपेट में आया किसान, मौके पर मौत


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: M.d. aizuddin sarim

Published by: Kumar Gaurav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >