Darbhanga News: दीपिका बनेंगी दिल्ली में बिहार के युवाओं की आवाज

Darbhanga News:दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की नवनिर्वाचित संयुक्त सचिव दीपिका झा का यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया.

Darbhanga News: दरभंगा. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की नवनिर्वाचित संयुक्त सचिव दीपिका झा का यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. दरभंगा एयरपोर्ट से बाइक और चारपहिया वाहनों का काफिला भारत माता की जय और वंदे मातरम के नाराें के साथ दिल्ली मोड़, बाघघर मोड़, संस्कृत एवं मिथिला विश्वविद्यालय परिसर होते हुए होटल इवारा पहुंचा. होटल में समारोह आयोजित कर दीपिका झा को सम्मानित किया गया. मौके पर दीपिका ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के लाखों छात्रों की आवाज बनकर आई हूं. बिहार में शिक्षा की गुणवत्ता, रोजगार के अवसर और छात्रावास सुविधाओं जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. कहा कि उनका लक्ष्य बिहार के युवाओं की आवाज बनकर दिल्ली के मंचों पर गूंजना है. अब लक्ष्य केवल दिल्ली नहीं, बल्कि पूरे देश के छात्रों को जोड़ना है. बिहार में भी विशेष छात्र जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.

विश्वविद्यालयों में परचम लहरा रही परिषद

प्रांत मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि अभाविप समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत विश्वविद्यालयों में अपना परचम लहरा रही है. पूजा कश्यप ने कहा कि वैदिक काल से नारी शक्ति नेतृत्व करती आई है. आज दीपिका झा ने उसी परंपरा को नई ऊर्जा दी है. प्रांत शोधकार्य संयोजक उत्सव पराशर ने कहा कि मिथिला की बेटी का दिल्ली विश्वविद्यालय में जीतना इस बात का प्रमाण है, कि नई पीढ़ी के छात्र परिषद के विचार और कार्यपद्धति से प्रेरित है. कार्यक्रम में उत्तर बिहार के दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बेगूसराय जिले के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इस दौरान छात्र-केंद्रित नीतियों पर चर्चा हुई. संचालन नवनीत रंजन एवं धन्यवाद ज्ञापन मनोहर मिश्रा ने किया. मौके पर प्रांत संगठन मंत्री राकेश मौर्य, वागीश झा, आलोक कुमार राघव आचार्य, प्रियांशु चौधरी, मोहन पटेल, सत्यम झा, अभिषेक चौधरी, केशव माधव, कौशल, विकास झा, मनोहर कुमार, आदर्श आनंद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >