जाले में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई गांवों में जलजमाव की समस्या

Darbhanga Weather Update: जाले प्रखंड में हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली. किसानों ने धान रोपनी की तैयारी तेज कर दी है, हालांकि कई गांवों में जलजमाव से आवागमन प्रभावित हुआ है.

दरभंगा के जाले से केशवेन्द्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट

Darbhanga Weather Update: जाले प्रखंड क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. इससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं किसानों में धान रोपनी को लेकर नई उम्मीद जगी है. सुबह से आसमान में बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं होने के कारण किसान निजी नलकूपों के सहारे धान की नर्सरी बचाने में जुटे थे.

बारिश के बाद खेतों की तैयारी में जुटे किसान

दोपहर में अचानक शुरू हुई तेज बारिश के बाद किसानों ने सिंचाई कार्य रोक दिया और खेतों की तैयारी तेज कर दी. किसानों का कहना है कि समय पर हुई वर्षा से धान रोपनी का कार्य शुरू करने में काफी सहूलियत मिलेगी. सिंघवाड़ा और मुजफ्फरपुर जिले से सटे क्षेत्रों में दोपहर तक अच्छी बारिश हुई, जबकि मधुबनी सीमा से लगे इलाकों में अपेक्षाकृत कम वर्षा दर्ज की गई.

किसानों ने जताई खुशी

किसान देवेंद्र कुमार, राज सिंघानिया, कन्हैया झा, राजा सहनी और विजय दास ने बताया कि यदि अगले एक-दो दिनों तक अच्छी बारिश जारी रही तो पूरे प्रखंड में बड़े पैमाने पर धान रोपनी शुरू हो जाएगी. उन्होंने कहा कि खरीफ फसलों के लिए यह बारिश बेहद लाभदायक साबित होगी.

गर्मी से मिली राहत, मौसम हुआ सुहाना

बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया. लोगों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की. खासकर महिलाओं और बुजुर्गों ने लंबे समय बाद मौसम में आए बदलाव पर संतोष जताया.

कई गांवों में जलजमाव से बढ़ी परेशानी

बारिश के बाद नगरडीह, मलिकपुर, कछुआ, रतनपुर और ब्रह्मपुर समेत कई गांवों में जलजमाव की समस्या भी सामने आई. ब्रह्मपुर हाट से बेदौली जाने वाली पीडब्ल्यूडी सड़क तथा रतनपुर शहीद चौक से सुभाष चौक तक सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल निकासी की व्यवस्था बेहतर करने की मांग की है. उनका कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान इन क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिससे आवागमन प्रभावित होता है.

यह भी पढ़ें:एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा: लैंडिंग के दौरान फटा स्पाइसजेट विमान का टायर, यात्रियों में मची अफरातफरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >