दरभंगा में चोरों का तांडव, एक ही रात 8 घरों में चोरी, पूरे मोहल्ले में दहशत

Darbhanga Theft Case: दरभंगा के जाले नगर परिषद के वार्ड-21 स्थित बैद्यनाथपुर गांव में एक ही रात चोरों ने 8 घरों को निशाना बनाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि ग्रामीणों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

दरभंगा से केशवेन्द्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट

Darbhanga Theft Case: सोमवार की रात जब बैद्यनाथपुर गांव के लोग गहरी नींद में थे, उसी समय चोर एक-एक कर आठ घरों में घुसते रहे. कहीं ताले टूटे, तो कहीं पीछे के रास्ते से घरों में प्रवेश किया गया. सुबह लोगों की नींद खुली तो पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई. एक ही रात में आठ घरों को निशाना बनाए जाने से इलाके में दहशत फैल गई है.

घटना दरभंगा जिले के जाले नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-21 स्थित बैद्यनाथपुर गांव की है. लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

ताले तोड़े, पीछे के रास्ते से भी घुसे चोर

जानकारी के अनुसार, चोरों ने नागेंद्र नारायण लाल, सुरेंद्र लाल, रवि कुमार, शेखर कुमार, इंदुभूषण लाल, नागेंद्र राम, वकील पासवान और धर्मेंद्र राम के घरों को निशाना बनाया.

नागेंद्र नारायण लाल से लेकर इंदुभूषण लाल तक के घरों का ताला तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए. वहीं नागेंद्र राम, वकील पासवान और धर्मेंद्र राम के घरों में पीछे के रास्ते से प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया.

फिलहाल चोरी गई संपत्ति का आकलन किया जा रहा है.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद सुबोध मंडल ने पुलिस को सूचना दी.

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी प्रभावित घरों का निरीक्षण किया. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर की प्रगति राज ने लगातार दूसरी बार जीता सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग का स्वर्ण पदक

वार्ड पार्षद ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

वार्ड पार्षद सुबोध मंडल ने कहा कि लगातार हो रही चोरी की घटनाएं क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं.

उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की.

पहले भी हो चुकी हैं कई वारदातें

स्थानीय लोगों का कहना है कि बैद्यनाथपुर गांव में पहले भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं.

इसके बावजूद अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी है. लगातार हो रही वारदातों से लोगों में डर का माहौल है. ग्रामीणों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: पटना जंक्शन पर रील बनाई तो 6 महीने का जेल, लगेगा जुर्माना भी, निगरानी के लिए बनी विशेष टीम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >