दरभंगा सदर में जलजमाव को लेकर प्रशासन गंभीर, जल्द निकलेगा स्थायी हल

Darbhanga News: दरभंगा सदर में वर्षों से जलजमाव की समस्या को लेकर जारी अनशन के बीच प्रखंड प्रमुख उदय कुमार सहनी ने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया. उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर की गई कथित टिप्पणी की भी निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की. जानिए खबर विस्तार से...

दरभंगा सदर  से अशोक झा रिपोर्ट

Darbhanga News: थाना एवं प्रखंड कार्यालय जाने वाली सड़क पर वर्षों से बनी जलजमाव की समस्या को लेकर चार दिनों से जारी अनशन के बीच प्रखंड प्रमुख उदय कुमार सहनी ने कहा कि इस मुद्दे पर प्रशासन गंभीरता से काम कर रहा है. उन्होंने बताया कि बीडीओ रवि रंजन के साथ लगातार बातचीत हो रही है और समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास तेज हैं.

जल्द निकलेगा स्थायी समाधान

प्रमुख उदय कुमार सहनी ने कहा कि जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने अनशनकारियों और स्थानीय लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े इस मामले में जल्द सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर टिप्पणी की निंदा

प्रमुख ने राजद के एक नेता द्वारा भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप और असंसदीय भाषा का प्रयोग उचित नहीं है.

कानूनी कार्रवाई की मांग

उदय कुमार सहनी ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती हैं. उन्होंने मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. साथ ही सभी राजनीतिक दलों से शालीन भाषा और स्वस्थ राजनीतिक संवाद बनाए रखने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >