Darbhanga: ‘कम ऊंचाई में बन रहा पुल’ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, निर्माण कार्य ठप

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रहे पुल की ऊंचाई को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया. लोगों का कहना है कि कम ऊंचाई वाला पुल बाढ़ के दौरान खतरा बन सकता है. पढ़ें पूरी खबर…

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान से संतोष पोद्दार की रिपोर्ट

Darbhanga News: अरराही ढ़ाला के पास निर्माणाधीन पुल को कम ऊंचाई पर बनाए जाने का आरोप लगाते हुए लोगों ने शनिवार को निर्माण स्थल पर पहुंचकर काम रुकवा दिया और जमकर नारेबाजी की. ग्रामीण रामचंद्र सदा, जवाहर पोद्दार, रामचंद्र मुखिया, दिवाकर मुखिया, पांडव राय, प्रसादी राम समेत दर्जनों लोगों ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. हर साल बरसात और बाढ़ के दौरान इसी मार्ग से लोगों का आवागमन होता है. ऐसे में यदि पुल पर्याप्त ऊंचाई पर नहीं बनाया गया तो भविष्य में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण शुरू होने के समय से ही वे पुल की ऊंचाई बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया गया.

यह भी पढे़ं: Sitamarhi: इधर बेटी की डोली उठी उधर पिता ने दुनिया को कहा अलविदा, VC पर देखी थी शादी

ढाई किलोमीटर सड़क में बनने हैं पांच पुल

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब ढाई किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. इस परियोजना में चार पुलिया और पांच पुल बनाए जाने हैं. फिलहाल अरराही ढ़ाला के पास आरसीसी पुल का निर्माण कार्य चल रहा है.

ग्रामीणों का आरोप है कि पुल का निर्माण प्राक्कलन के अनुरूप निर्धारित ऊंचाई पर नहीं किया जा रहा है. उनका कहना है कि यदि अभी सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में पुल की मजबूती और सुरक्षा दोनों पर सवाल खड़े होंगे.

आश्वासन मिलने तक काम नहीं होने देने की चेतावनी

निर्माण कार्य जारी रहने से नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और काम बंद करा दिया. इस दौरान उन्होंने पुल की ऊंचाई बढ़ाने की मांग को लेकर नारेबाजी भी की. ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक पुल की ऊंचाई बढ़ाने का भरोसा नहीं दिया जाएगा, तब तक निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं होने दिया जाएगा.

विभाग ने जांच और कार्रवाई का दिया भरोसा

मामले पर ग्रामीण कार्य विभाग, बिरौल के सहायक अभियंता बालेश्वर राम ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों की शिकायत की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि संवेदक को प्राक्कलन के अनुसार निर्धारित ऊंचाई तक पुल निर्माण कराने का निर्देश दिया जाएगा. साथ ही विभाग निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की भी जांच करेगा, ताकि भविष्य में किसी तरह की समस्या उत्पन्न न हो.

यह भी पढे़ं: Madhubani: मुहर्रम जुलूस में तलवारबाजी के दौरान युवक के सिर में घुसी तलवार, घंटों चला ऑपरेशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >