दरभंगा: जाले में जन कल्याण शिविर,सीधे जनता के बीच पहुंचकर सुनीं समस्याएं, बांटे राशन और आयुष्मान कार्ड

Darbhanga News: दरभंगा के जाले प्रखंड की चार जगहों पर जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया. विधायक जीवेश कुमार और डीडीसी स्वप्निल की मौजूदगी में अधिकारियों ने ऑन-द-स्पॉट लोगों के आवेदन लिए और आयुष्मान-राशन कार्ड का वितरण किया.जानिए पूरी खबर…

दरभंगा से केशवेन्द्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट

Darbhanga News: दरभंगा सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को दरभंगा जिले के जाले प्रखंड क्षेत्र में “प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर” का आयोजन किया गया. यह शिविर प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना एवं प्रौद्योगिकी भवन, बुनियादी विद्यालय दोघरा, मध्य विद्यालय राढ़ी पश्चिमी कन्या तथा नगर परिषद कार्यालय (वार्ड संख्या तीन) में एक साथ लगाया गया.

डीडीसी और बीडीओ के नेतृत्व में अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य शिविर में डीडीसी स्वप्निल के नेतृत्व में एमओ उमाशंकर दास, एमओआईसी डॉ. विवेकानंद झा, विद्युत विभाग के जेई कुमार गौरव, एलईओ प्रेम कुमार साह, बीएओ प्रेमनाथ सिंह, बीईओ प्रमोद कुमार ठाकुर तथा पीओ मनरेगा रजनीश कुमार ने मोर्चा संभाला. वहीं, दोघरा शिविर का संचालन बीडीओ मनोज कुमार व आरओ प्रवीण कुमार कर्ण, राढ़ी पश्चिमी शिविर का संचालन सीओ वत्सांक व बीपीआरओ रुपेश कुमार तथा नगर परिषद कार्यालय स्थित शिविर का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी सुन्दरम सानंद के नेतृत्व में कुशलतापूर्वक किया गया.

विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए प्राप्त किए गए आवेदन

शिविरों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अब तक वंचित रहे लोगों की समस्याओं को सुना गया और उनके आवेदन प्राप्त किए गए. इनमें मुख्य रूप से आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), स्वयं सहायता समूह (SHG) योजनाएं और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से संबंधित मामले शामिल थे.

विधायक जीवेश कुमार ने किया उद्घाटन, लाभुकों के बीच बांटी राहत सामग्री

स्थानीय विधायक जीवेश कुमार ने विभिन्न शिविरों का विधिवत उद्घाटन किया. राढ़ी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत स्तर पर नियमित रूप से सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. इन शिविरों के माध्यम से अधिकारी सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित और ऑन-द-स्पॉट समाधान करेंगे. इस अवसर पर विधायक ने पात्र लाभुकों के बीच आयुष्मान कार्ड, नया राशन कार्ड तथा श्रम संसाधन विभाग में निबंधित श्रमिकों को लेबर कार्ड का वितरण भी किया.दरभंगा के जाले प्रखंड की चार जगहों पर जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया. विधायक जीवेश कुमार और डीडीसी स्वप्निल की मौजूदगी में अधिकारियों ने ऑन-द-स्पॉट लोगों के आवेदन लिए और आयुष्मान-राशन कार्ड का वितरण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >