दरभंगा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: देसी कट्टा के साथ शातिर गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त

Darbhanga Crime News: दरभंगा के जाले में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शातिर अपराधी अमित मिश्रा को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी की टोयोटा ग्लंजा कार भी जब्त. पूछताछ में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में संलिप्तता आई सामने.पढे़ं पूरी खबर…

Darbhanga Crime News: दरभंगा जिले की जाले थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार की शाम करीब 4:30 बजे एक शातिर अपराधी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया है. इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की जा रही एक चार पहिया लग्जरी कार को भी जब्त कर लिया गया है.

देसी कट्टा के साथ शातिर गिरफ्तार

पुलिस को देखकर कार से फेंका कट्टा, घेराबंदी कर दबोचा

जानकारी के अनुसार, पीटीसी राहुल कुमार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में नियमित गश्ती पर थे. इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि जाले-अतरबेल मुख्य सड़क पर स्थित कदम चौक पेट्रोल पंप के पास एक युवक संदिग्ध गतिविधि में लिप्त है. सूचना मिलते ही जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो पुलिस को देखकर युवक ने अपनी कार से देसी कट्टा बाहर फेंक दिया. हालांकि, पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया.

दर्जनभर से ज्यादा आपराधिक मामलों में संलिप्तता

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कछुआ पंचायत के वार्ड संख्या 16 निवासी राममूर्ति मिश्रा के 30 वर्षीय पुत्र अमित मिश्रा के रूप में की गई है. तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार बरामद हुआ. इसके बाद पुलिस ने उसके द्वारा उपयोग की जा रही टोयोटा ग्लंजा कार (रजिस्ट्रेशन नंबर: BR06CL/8005) को भी जब्त कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह पहले भी एक दर्जन से अधिक आपराधिक कांडों में शामिल रह चुका है.

आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

जाले थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक इतिहास का सघन सत्यापन कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

दरभंगा से केशवेन्द्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >