Darbhanga News: पिता ने मां को पीटकर मार डाला, बेटी ने दर्ज कराई FIR

दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के कमरकला गांव में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां एक पिता पर अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है। मृतका की बेटी मैमुना खातून ने अपने पिता अब्दुल खालिक रहमानी के खिलाफ थाने में आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बिरौल के कमरकला गांव में पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार आरोपी पति, मामले की जांच में जुटी पुलिस।

दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के कमरकला गांव में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां एक पिता पर अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है. मृतका की बेटी मैमुना खातून ने अपने पिता अब्दुल खालिक रहमानी के खिलाफ थाने में आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाए हैं.

आवेदन के अनुसार, घटना शनिवार 25 अप्रैल की सुबह करीब 3:30 बजे की है, जब आरोपी ने अपनी पत्नी अमरुल खातून के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. विरोध करने पर उसने बेरहमी से पिटाई की, जिससे अमरुल खातून अचेत होकर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

तीन साल से चल रहा था विवाद

बेटी ने बताया कि उसके पिता ने तीन वर्ष पहले जमीला खातून से दूसरी शादी की थी. तभी से घर में विवाद और मारपीट का सिलसिला जारी था। कई बार गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन आरोपी ने किसी की बात नहीं मानी. मृतका का मायका और ससुराल एक ही गांव में करीब 100 मीटर की दूरी पर है. आरोपी पेशे से बहेड़ी स्थित एक मदरसा में शिक्षक बताया गया है.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. प्रभारी थानाध्यक्ष अमृत लाल बर्मन ने बताया कि बेटी के आवेदन पर थाना कांड संख्या 246/26 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >