Darbhanga News: संस्कृत विश्वविद्यालय ने अंग्रेजी के 19 सहायक प्राध्यापकों को आवंटित किया कॉलेज

Darbhanga News:जारी अधिसूचना में कहा है कि पदस्थापित कॉलेजों में 30 दिनों के भीतर योगदान कर लें. इसके बाद नियुक्ति का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा.

Darbhanga News: दरभंगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि ने बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा चयनित एवं राज्य सरकार की ओर से अनुशंसित अंग्रेजी विषय के 19 सहायक प्राध्यापकों को नियुक्त कर कालेज आवंटित कर दिया है. जारी अधिसूचना में कहा है कि पदस्थापित कॉलेजों में 30 दिनों के भीतर योगदान कर लें. इसके बाद नियुक्ति का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा.

जारी अधिसूचना के अनुसार अनिल कुमार को शिव प्रसाद संस्कृत डिग्री कॉलेज रामपुर बक्सर, शाह अल ममून सरकार को बैद्यनाथ पांडे आर्य संस्कृत, कॉलेज सीवान, राहुल शर्मा को ऋषिकुल संस्कृत महाविद्यालय वेदिवन मधुबन, राजीव रंजन को धर्म समाज संस्कृत महाविद्यालय मुजफ्फरपुर, प्रभात झा को राघवेंद्र संस्कृत महाविद्यालय तरेतपाली, रामनिवास शर्मा को निम्बार्क कृष्ण माधवानन्द संस्कृत महाविद्यालय, धनामठ, पटना, अनिल कुमार को आरएन संस्कृत महाविद्यालय, देवढि़या बक्सर, आरती कुमारी को ब्रजभूषण संस्कृत महाविद्यालय खरखुरा, गया, घनश्याम कुमार को महंथ केशव संस्कृत महाविद्यालय, फतुहा, पटना, पिंकी कुमारी को राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, भागलपुर, अनिल कुमार को एएनएमपी संस्कृत महाविद्यालय, रहुआ संग्राम मधुबनी में नियुक्त किया गया है.

उजमा निखत को मिला संस्कृत कॉलेज, पचाढ़ी

उजमा निखत बाबा साहेब राम संस्कृत महाविद्यालय, पचाढ़ी दरभंगा, मोहम्मद जहांगीर अंसारी को मदनेश्वर नाथ संस्कृत महाविद्यालय मदनेश्वर स्थान मधुबनी, शाहिना परवीन को जगदंबा संस्कृत महाविद्यालय बाथो, दरभंगा, तृप्ति कुमारी को नंदन संस्कृत महाविद्यालय ईसहपुर मधुबनी, रविंद्र दास को अखिल भारतीय संस्कृत हिंदी विद्यापीठ खमहार, बेगूसराय में नियुक्त किया गया है. जय राम शर्मा को श्रीराम संस्कृत महाविद्यालय विजयपुर, गोपालगंज, शबाना शिरीन को राजकीय संस्कृत महाविद्यालय पटना एवं उषा को एमएम लता संस्कृत महाविद्यालय लोहना मधुबनी में पदस्थापित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >