सीएम साइंस कॉलेज में एमएससी छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्रम, व्यक्तित्व विकास पर दिया गया जोर

सीएम साइंस कॉलेज, दरभंगा में एमएससी प्रथम सेमेस्टर के नव नामांकित छात्रों के लिए एक विशेष दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक माहौल से परिचित कराना और सफलता के गुर सिखाना था.

Darbhanga News: सीएम साइंस कॉलेज, दरभंगा में शनिवार को एमएससी प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-28) के नवनामांकित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ (इंडक्शन) कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, कार्यसंस्कृति और विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराना था.

व्यक्तित्व विकास और समय प्रबंधन पर दिया गया बल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए व्यक्तित्व विकास, समय प्रबंधन और निरंतर नया सीखने की ललक अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की संरचना और इसे पूरा करने के बाद उपलब्ध करियर अवसरों की भी विस्तार से जानकारी दी.

कॉलेज की उपलब्धियों और शैक्षणिक गतिविधियों से कराया परिचित

डॉ. उमेश कुमार दास ने विद्यार्थियों को कॉलेज की उपलब्धियों और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी. वहीं, डॉ. विश्व दीपक त्रिपाठी ने नवप्रवेशी छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि आने वाले दो वर्ष उनके जीवन के स्वर्णिम वर्ष साबित होंगे.

कठिन परिश्रम को बताया सफलता का मूल मंत्र

डॉ. पूजा अग्रहरि ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम को सफलता का मूल मंत्र बताया. डॉ. अभय सिंह ने कहा कि दीक्षारंभ कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों को महाविद्यालय के वातावरण से परिचित कर उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करना है.

कई शिक्षक रहे उपस्थित

कार्यक्रम में डॉ. वरुण कुमार प्रभात, डॉ. रवि रंजन, डॉ. अखिल अभिषेक, डॉ. आदित्यनाथ मिश्र, डॉ. सुषमा रानी, डॉ. रश्मि रेखा, प्रवीण कुमार झा एवं अनुपम कुमार झा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pravin kumar chou

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >