Darbhanga News: हाइवा ट्रक से कुचलकर चांडी के बच्चे की मौत, खदेड़ कर वाहन को लोगों ने घेरा

Darbhanga News:लहेरियासराय-समस्तीपुर मुख्य मार्ग में एकमी घाट चौक के निकट रविवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी.

Darbhanga News: बहादुरपुर. लहेरियासराय-समस्तीपुर मुख्य मार्ग में एकमी घाट चौक के निकट रविवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. यह खबर फैलते ही वहां भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. इस पर 112 पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. मृतक की पहचान चांडी निवासी मो. अरमान के नौ वर्षीय पुत्र आर्यन के रूप में की गयी. बताया जाता है कि ठोकर मारते हुए चालक ट्रक लेकर शोभन की तरफ भागने लगा. लोगों ने बाइक से ट्रक का पीछा कर भरौल चौक के निकट पेट्रोल पंप के पास ट्रक को घेर लिया. चालक को पकड़ 112 की पुलिस टीम हवाले कर दिया. घटना को लेकर लोग आक्रोशित हो उठे. सूचना पर बहादुरपुर, विशनपुर व सिमरी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसी भेज दिया. चालक समेत वाहन को कब्जे में ले लिया. बताया जाता है कि समस्तीपुर की ओर से तेज रफ्तार में एक हाइवा ट्रक शोभन की ओर जा रहा था. इसी दौरान एकमी पुल के समीप खेल रहे आर्यन को रौंद दिया. इससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इधर आर्यन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के पिता अरमान टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. जानकारी के अनुसार, आर्यन तीन भाई था. एक वर्ष पूर्व भी उसके एक भाई की मौत सड़क हादसे में ही हो गयी थी. इस सदमे को परिवार झेल ही रहा था कि सड़क हादसे में दूसरे पुत्र की जान चली गयी. इधर, घटना की सूचना पर राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक भोला यादव, यासमीन खातून, दशरथ यादव सहित अन्य स्थानीय लोग पहुंचे. परिजनों को ढांढस बंधाया. इस दु:ख की घड़ी में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. इस संबंध में पुअनि सह थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है. फिलहाल ट्रक चालक को हिरासत में लिया गया है. साथ ही ट्रक को जब्त कर लिया गया है. मृतक के परिजन के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >