LNMU में स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म 18 जुलाई से, 3 अगस्त से परीक्षा

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र 2024-28) के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अधिसूचना जारी कर दी है. सामान्य शुल्क के साथ फॉर्म 18 से 27 जुलाई तक भरे जाएंगे, जबकि परीक्षा 3 अगस्त से शुरू होगी.

Darbhanga News: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) ने स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र 2024-28) की परीक्षा को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. विश्वविद्यालय के अनुसार परीक्षा फॉर्म 18 जुलाई से 27 जुलाई तक सामान्य शुल्क के साथ भरे जाएंगे. परीक्षा तीन अगस्त से प्रस्तावित है.

LNMU News: 29 जुलाई तक विलंब शुल्क के साथ मिलेगा मौका

विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 28 और 29 जुलाई को 30 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरा जा सकेगा. वहीं परीक्षा प्रपत्र में त्रुटि सुधार के लिए 30 और 31 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है.

केवल योग्य छात्र ही भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि केवल वही छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे, जो स्नातक तृतीय सेमेस्टर में उत्तीर्ण अथवा प्रोन्नत हों. इसके साथ ही चतुर्थ सेमेस्टर के सभी विषयों की आंतरिक परीक्षा में सफल होना भी अनिवार्य होगा.

ABC ID और प्रिंटेड कॉपी जमा करना अनिवार्य

विश्वविद्यालय ने कहा है कि परीक्षा फॉर्म भरने से पहले प्रत्येक परीक्षार्थी के लिए ABC ID बनाना अनिवार्य है. ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद उसकी प्रिंटेड प्रति संबंधित कॉलेज में अनिवार्य रूप से जमा करनी होगी. निर्धारित प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले विद्यार्थियों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: बाइक धीमी चलाने की नसीहत पर घर में घुसकर मारपीट, जातिसूचक गाली देने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pravin kumar chou

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >