बिहार में चलती पैसेंजर ट्रेन में भारी बवाल, खूब चले लाठी-डंडे, यात्रियों के बीच दहशत कायम

Bihar News: बिहार के दरभंगा जिले में चलती पैसेंजर ट्रेन में जमकर मारपीट हुई. दरभंगा-पाटलिपुत्र पैसेंजर ट्रेन में कुछ युवकों द्वारा लाठी-डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर यात्रियों को पीटा गया. जिसके बाद कुछ देर के लिए ट्रेन में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.

Bihar News: बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर है जहां, चलती पैसेंजर ट्रेन में जमकर मारपीट हुई. जानकारी के मुताबिक, दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड के शीसो स्टेशन पर दरभंगा-पाटलिपुत्र पैसेंजर ट्रेन में उपद्रवियों ने जमकर बवाल मचाया. कुछ युवकों ने ट्रेन में लाठी-डंडे और बेल्ट से यात्रियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा. यह घटना शनिवार की बताई जा रही है.

यात्रियों के बीच दहशत का माहौल

वहीं, इस घटना से अन्य यात्रियों के बीच दहशत का माहौल कायम हो गया. इसके अलावा हर रोज यात्रा करने वाले छात्रों में भी भय समा गया है. पूरी घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, स्थानीय उपद्रवियों ने छात्रों और यात्रियों को जमकर पीटा. ट्रेन के कोच में जमकर लाठियां चली. इसके बाद बदमाशों ने प्लेटफॉर्म पर भी जमकर मारपीट की. इसके बाद जब ट्रेन खुली तब भी उपद्रवी रूके नहीं और लगातार बेल्ट ने मारते रहे. हालांकि, थोड़ी देर बाद वे सभी भाग निकले.

पीड़ित की ओर से की जाएगी शिकायत

बता दें कि, इस दौरान कोई कुछ नहीं समझ पाया कि, आखिर हो क्या रहा है. वहीं, स्थानीय लोगों की माने तो, शाम होते के साथ शीसो स्टेशन पर उपद्रवी युवक जमघट लगाते हैं. अक्सर यात्रियों से छीना-झपटी और मारपीट करते हैं. लेकिन, इसके बावजूद इन घटनाओं पर कोई कार्रवाई नहीं होती है. जिसके कारण उपद्रवियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. हालांकि, मामले में पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत करने की बात कही गई है.

मानसिक रूप से यात्री हो रहे परेशान

इधर, कहा जा रहा है कि, लगातार हो रही घटना के कारण यात्री मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं. दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर यात्रा करते वक्त लोगों के बीच भय समा जा रहा है. वहीं, इस घटना को लेकर रेलवे प्रशासन पर सवाल उठाए जा रहे हैं. देखना होगा कि, ऐसी घटना होने के बाद क्या कुछ एक्शन लिया जाता है.

Also Read: Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान से बिहार के मौसम पर असर, पटना समेत इन जिलों में अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >