दरभंगा: 31 जुलाई से शुरू होगी बीबोस माध्यमिक परीक्षा, पांच केंद्रों पर होंगे एग्जाम

दरभंगा: बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस) की माध्यमिक परीक्षा 31 जुलाई से शुरू हो रही है। परीक्षा जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

Darbhanga News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस) की माध्यमिक परीक्षा 31 जुलाई से शुरू होगी. परीक्षा 31 जुलाई तथा 1, 6, 7, 8, 10, 11 और 12 अगस्त को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी.

दो पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी. परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संचालन को लेकर प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं.

पांच विद्यालयों को बनाया गया परीक्षा केंद्र

जिले के शहरी क्षेत्र स्थित पांच विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इनमें राज उच्च विद्यालय, एमएआरएम उच्च विद्यालय, देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय, मारवाड़ी उच्च विद्यालय तथा मुकुंदी चौधरी उच्च विद्यालय शामिल हैं.

परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राज कुमार रंजन

राज कुमार रंजन दो दशक से अधिक समय से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राष्ट्रीय समाचार पत्रों में काम कर चुके रंजन प्रशासनिक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्रों में गहरी पैठ रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >