Darbhanga News: अदलपुर चौक पर गोदाम से ट्रक व पिकअप से 711 कार्टन विदेशी शराब जब्त

Darbhanga News:पुलिस ने गुप्त सूचना पर सोमवार की देर शाम एनएच-27 पर अदलपुर चौक के निकट एक गोदाम से ट्रक व पिकअप पर बड़ी मात्रा में लदी विदेशी शराब बरामद की.

Darbhanga News: सदर. भालपट्टी रात्रि गश्ती पुलिस ने गुप्त सूचना पर सोमवार की देर शाम एनएच-27 पर अदलपुर चौक के निकट एक गोदाम से ट्रक व पिकअप पर बड़ी मात्रा में लदी विदेशी शराब बरामद की. इस दौरान डीसीएम ट्रक (बीआर06 जीसी-6690) के डाला से मैकडॉल कम्पनी की 180 एमएल की 75 कार्टन, 375 एमएल की 65 कार्टन, 750 एमएल की 188 कार्टन व इंपीरियल ब्लू कंपनी के 750 एमएल की 30 कार्टन शराब बरामद की गयी. वहीं पिकअप (बीआर06 जीसी-2981) के डाला से मैकडॉल कंपनी के 180 एमएल की 40 कार्टन व 375 एमएल की 46 कार्टन, रॉयल चैलेंज कंपनी के 750 एमएल की 108 कार्टन शराब जब्त की. तीसरे पिकअप (बीआर 11जीबी-1569)के डाला से उसी कंपनी के 180 एमएल की 30 कार्टन व 375 एमएल की 29 कार्टन व रायल चैलेंज कंपनी के 750 एमएल की 58 कार्टन, एंपीरियल ब्लू कंपनी के 750 एमएल की 33 कार्टन, 750 एमएल की 9 कार्टन यानी 711 कार्टन में 6346.8 लीटर विदेशी शराब समेत तीन वाहन को जब्त कर लिया गया. भालपट्टी थानाध्यक्ष ने बताया कि गोदाम मालिक व सभी वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >