Darbhanga News: शहर के 354 मतदान केंद्रों पर लगाये जायेंगे 174 जनरेटर

Darbhanga News:दरभंगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर जनरेटर एवं लाइट उपलब्ध कराने वाले वेंडर का नाम एवं मोबाइल नंबर जारी किया गया है.

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर जनरेटर एवं लाइट उपलब्ध कराने वाले वेंडर का नाम एवं मोबाइल नंबर जारी किया गया है. इसके अनुसार मतदान केंद्र संख्या 01 से 20 तक के लिए रंजन टेंट हाउस शोभन को प्राधिकृत किया गया है. इसी प्रकार 21 से 29 बूथ के लिए विकास कुमार, 30 से 97 बूथ के लिए नवीन टेंट हाउस, 98 से 330 तक 132 मतदान केंद्रों के लिए कुंदन सिंह, 187 से 197 तक आठ मतदान केंद्राें के लिए कन्हैया कुमार, 314 से 325 तक मतदान केंद्रों के लिए कृष्णा टेंट हाउस, 326 से 354 तक 25 बूथों के लिए आशीष कुमार, 113 से 346 तक 63 मतदान केंद्रों के लिए लक्ष्मी टेंट हाउस तथा 169 से 254 तक 17 मतदान केंद्रों के लिए राकेश कुमार को प्राधिकृत किया गया है. शहरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 354 मतदान केंद्रों के लिए 174 जनरेटर एवं आवश्यकता अनुसार औसतन पांच लाइट लगाने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >