Darbhanga News: जिले में मनरेगा से 121 खेल मैदान तैयार, 48 मैदान का निर्माण प्रगति पर

Darbhanga News:जिले के विभिन्न प्रखंडों के 157 पंचायत में 169 खेल मैदान का निर्माण होना है.

Darbhanga News: दरभंगा. जिले के विभिन्न प्रखंडों के 157 पंचायत में 169 खेल मैदान का निर्माण होना है. खेल मैदान का निर्माण महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से किया जा रहा है. विभाग के अनुसार अब तक 121 खेल मैदान तैयार हो गया है. खेल मैदान बनाने का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना है. युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना व आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना है.

तीन प्रकार के खेल मैदान का हो रहा है निर्माण

जानकारी के अनुसार जिले में तीन प्रकार के खेल मैदान का निर्माण हो रहा है. छोटे मैदान का निर्माण एक एकड़ से कम भूमि पर किया जा रहा है. इसमें बास्केटबाल, वालीबाल, रनिंग ट्रैक और बैडमिंटन की सुविधा होगी. मध्यम आकार का मैदान एक से 1.5 एकड़ भूमि में बन रहा है. स्थानीय आवश्यकता के अनुसार इसके आकार में विस्तार भी किया जा सकता है. बड़ा मैदान चार एकड़ तक की भूमि में तैयार हो रहा है. इसमें क्रिकेट, फुटबाल, बास्केटबाल, वालीबाल, रनिंग ट्रेक, बैडमिंटन, ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी और खोखो जैसे खेल की सुविधा खिलाड़ियों को मिलेगी.

प्रखंड — —- कुल पंचायत — कुल निर्माण

अलीनगर — 07 —– 07बहादुरपुर — 08 —– 08बहेड़ी — 12 —- 07बेनीपुर — 07 —- 05बिरौल — 15 —- 06सदर — 13 —- 10घनश्यामपुर — 08 —- 10गौड़ाबौराम — 08 —– 07हनुमाननगर —- 08 —– 07हायाघाट — 08 —– 05जाले —- 07 —– 02केवटी —- 09 —- 09किरतपुर —- 05 —- 05कुशेश्वरस्थान — 07 —- 08कुशेश्वरस्थान पूर्वी — 04 —- 03मनीगाछ —- 10 —– 08सिंहवाड़ा —- 13 —– 10तारडीह —- 08 —— 04

कहते हैं अधिकारी

जिले में खेल मैदान का निर्माण तेजी से हो रहा है. 169 खेल मैदान निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति है. इसमें से 121 खेल मैदान के निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया है. शेष जगहों पर कार्य जारी है

जोहर जवीं, डीपीओ मनरेगा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >