सीएम नीतीश ने दरभंगा में दो संग्रहालयों का निरीक्षण किया

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दरभंगा में चंद्रधारी संग्रहालय और महाराजाधिराज लक्ष्मीश्वर सिंह संग्रहालय का निरीक्षण किया. नीतीश ने सर्वप्रथम दरभंगा के चंद्रधारी संग्रहालय पहुंचे और संग्रहालय के प्रवेश द्वार पर लगे दरभंगा सांस्कृतिक इतिहास को बहुत ही ध्यानपूर्वक पढ़ा. मुख्यमंत्री ने कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव को निर्देश […]

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज दरभंगा में चंद्रधारी संग्रहालय और महाराजाधिराज लक्ष्मीश्वर सिंह संग्रहालय का निरीक्षण किया. नीतीश ने सर्वप्रथम दरभंगा के चंद्रधारी संग्रहालय पहुंचे और संग्रहालय के प्रवेश द्वार पर लगे दरभंगा सांस्कृतिक इतिहास को बहुत ही ध्यानपूर्वक पढ़ा. मुख्यमंत्री ने कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव को निर्देश दिये कि तत्काल संग्रहालय में रखे हुए बहुमूल्य कलाकृतियों एवं पांडुलिपियों का वैज्ञानिक पद्धति से रखरखाव के लिए विशेषज्ञों से परामर्श करें ताकि इन अमूल्य कृतियों को भविष्य के लिये सुरक्षित तथा संरक्षित रखा जा सके.

मुख्यमंत्री ने संग्रहालय के पास स्थित तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए भी कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने इस अवसर पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, दरभंगा के दो संग्रहालयों के बारे में बातचीत होती रही है. आज मैंने सोचा कि इसको देखा जाये तथा संग्रहालय को और बेहतर बनाने के लिये क्या किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >