Bihar News: हाईटेक होंगे बिहार के कैदी, 41 जेलों में दी जाएगी इस चीज की ट्रेनिंग

Bihar News: बिहार के आठ केंद्रीय कारा सहित 41 जेलों में बंद कैदी कंप्यूटर की ट्रेनिंग लेंगे. इसको लेकर गृह विभाग की ओर से कंप्युटर सेट सहित 2.25 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है.

Bihar News: बिहार के आठ केंद्रीय कारा सहित 41 जेलों में बंद कैदी कंप्यूटर की ट्रेनिंग लेंगे. इसको लेकर गृह विभाग के कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय ने 250 कंप्यूटर सेट, यूपीएस एवं कंप्यूटर टेबल की खरीद को लेकर 2.25 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है. विभागीय आदेश के मुताबिक आदर्श केंद्रीय कारा बेऊर को सबसे अधिक 15 कंप्यूटर सेट मिलेगा, इसके साथ ही बक्सर, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, भागलपुर और गया के केंद्रीय एवं विशेष कारा को 10-10 कंप्यूटर सेट दिया जायेगा. इसके अतिरिक्त 33 मंडल काराओं को पांच-पांच कंप्यूटर सेट मिलेगा.

कौशल विकास कर कैदियों को दिया जाएगा रोजगार

कौशल विकास कर रोजगार से जोड़ने की मुहिम विभाग के मुताबिक कैदियों का कौशल विकास कर उनको रोजगार से जोड़ने की मुहिम के तहत कंप्यूटर प्रशिक्षण को लेकर योजना बनाई गयी है. इसके तहत कैदियों का बैच बनाकर उनके अंदर कंप्यूटर की व्यावहारिक समझ विकसित की जायेगी.

Also Read: ये हैं बिहार के 7 लजीज व्यंजन, जो उंगलियां चाटने को कर देंगे मजबूर

भागलपुर में उप कारा निर्माण के लिए 5.04 करोड़ जारी

गृह विभाग ने भागलपुर जिला के कहलगांव अनुमंडल में उप कारा निर्माण को लेकर भी 5.04 करोड़ रुपये जारी किये हैं. यह राशि उपकारा निर्माण को लेकर रैयती भूमि के अर्जन पर खर्च की जायेगी. इसकी जिम्मेदारी भागलपुर डीएम पर होगी. मालूम हो कि उप कारा निर्माण को लेकर कहलगांव अनुमंडल के सलेमपुर मौजा में 14.70 एकड़ रैयती भूमि का अर्जन किया जाना है. इसको लेकर पहले भी दो किश्तों में क्रमश: 14.85 करोड़ रुपये और 1.96 करोड़ रुपये जारी किये जा चुके है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >