सीएम नीतीश ने किया रीगा चीनी मिल का उद्घाटन, प्रगति यात्रा के दौरान पहुंचे थे सीतामढ़ी

CM Nitish Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी प्रगति यात्रा के दौरान सीतामढ़ी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पिछले 5 साल से बंद पड़े रीगा चीनी मिल का उद्घाटन किया है. इसके अलावा उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया है.

CM Nitish Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपनी प्रगति यात्रा के दौरान सीतामढ़ी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पिछले 5 साल से बंद पड़े रीगा चीनी मिल का उद्घाटन किया है. सीतामढ़ी में 1932 में स्थापित रीगा चीनी मिल साल 2019 में बंद हो गई थी. इसके अलावा उन्होंने ग्राम मनियारी में भी कई विकाश योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है.

इस चीनी मिल के उद्घाटन से क्षेत्र के गन्ना किसानों में खुशी की लहर है. किसानों का मानना है कि चीनी मिल के चालू हो जाने के बाद अब उनके अच्छे दिन लौट आएंगे. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले रीगा चीनी मिल के उद्घाटन को जिले के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है.

सीएम ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के तीसरे दिन आज गुरुवार को सीतामढ़ी का एक महत्वपूर्ण दौरा किया है. इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बंद पड़े रीगा चीनी मिल का भी उद्घाटन किया. चीनी मिल के उद्घाटन से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर तो मिलेंगे ही साथ ही साथ क्षेत्र के गन्ना किसानों के भी दिन बदलेंगे.

Also Read: बिहार में इथेनॉल से मिलेंगी 50 हजार नौकरियां, इन 8 जिलों में खुलेंगी 9 फैक्ट्रियां

समाहरणालय में भी की समीक्षा बैठक

बता दें कि प्रगति यात्रा के दौरान सीएम ने सीतामढ़ी समाहरणालय में एक समीक्षा बैठक भी की. जिसमें उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. इससे पहले सीतामढ़ी के सांसद और विधायकों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया. सीएम ने विकास कार्यों को गति देने और स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया. इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री, कई विभाग के मंत्री और विभागीय अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >