लोजपा (रा) में बड़ा फेरबदल करने की तैयारी में चिराग पासवान, इस नेता को बना सकते हैं बिहार चीफ

Chirag Paswan: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास में जल्द ही संगठन को लेकर बड़ा बदलाव हो सकता है. पार्टी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर सकती है. बिहार में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की भी चर्चा है. सुरेंद्र विवेक को यह जिम्मेदारी मिल सकती है. कई राज्यों में भी बदलाव संभव है.

Chirag Paswan: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास अपने संगठन में बदलाव की तैयारी कर रही है. सूत्रों के मुताबिक पार्टी जल्द नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर सकती है. इसके साथ ही बिहार समेत कई राज्यों में भी संगठन के स्तर पर नई जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं. पार्टी नेतृत्व संगठन को नए तरीके से मजबूत करने में जुटा है.

बिहार में बदल सकता है प्रदेश अध्यक्ष

बिहार में लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की चर्चा तेज है. सूत्रों के अनुसार सुरेंद्र विवेक को बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है. अभी पार्टी की ओर से इस नाम की पुष्टि नहीं की गई है. अंतिम फैसला होने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी.

कई राज्यों में भी बदल सकती है टीम

संगठन में बदलाव सिर्फ बिहार तक सीमित रहने की संभावना नहीं है. पार्टी दूसरे राज्यों में भी अपनी टीम में फेरबदल कर सकती है. नई जिम्मेदारियों के लिए पुराने और अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी आगे लाने की चर्चा है. नई राष्ट्रीय टीम में भी कई नए नेताओं को जगह मिल सकती है.

चिराग पासवान की नजर युवाओं और महिलाओं पर

संगठन में बदलाव के पीछे पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान की एक बड़ी योजना युवाओं और महिलाओं को पार्टी से जोड़ने की बताई जा रही है. नई टीम में युवा और महिला नेताओं की भागीदारी बढ़ सकती है. पार्टी सामाजिक और क्षेत्र के हिसाब से भी टीम में संतुलन बनाने पर ध्यान दे सकती है.

इस बदलाव के जरिए पार्टी संगठन को नीचे तक मजबूत करना चाहती है. साथ ही नए वोटरों के बीच अपनी पकड़ बढ़ाने की कोशिश भी की जा सकती है. पार्टी आने वाले समय में अपने संगठन को पहले से ज्यादा सक्रिय बनाने पर जोर दे सकती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आधिकारिक ऐलान के बाद साफ होगी तस्वीर

फिलहाल लोजपा (रा) ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी या बिहार प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. इसलिए सुरेंद्र विवेक को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की खबर और दूसरे राज्यों में होने वाले बदलाव की सही तस्वीर पार्टी के ऐलान के बाद ही सामने आएगी.

इसे भी पढ़ें: TRE-4 की पीटी में बदल सकता है सिलेबस, बिहार से होंगे 30% प्रश्न, शिक्षा विभाग ने BPSC को भेजा पत्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >