चातुर्मास 2026 कब से शुरू होगा? जानें सही तारीख, धार्मिक महत्व और किन कार्यों पर रहेगी रोक

Chaturmas 2026: 25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होगा. इस दौरान भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहेंगे और चार माह तक शिव परिवार सृष्टि का संचालन करेगा. जानें चातुर्मास का धार्मिक महत्व.

पटना से सुबोध नंदन की रिपोर्ट
Chaturmas 2026: आषाढ़ शुक्ल एकादशी, 25 जुलाई से चातुर्मास का शुभारंभ होगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं और 20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के दिन जागृत होते हैं. इस चार माह की अवधि को सनातन धर्म में विशेष आध्यात्मिक महत्व प्राप्त है.

चार माह तक शिव परिवार करेगा सृष्टि का संचालन

ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश झा के अनुसार भगवान विष्णु के योगनिद्रा में रहने के दौरान सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी भगवान शिव और उनके परिवार पर रहती है. यही कारण है कि चातुर्मास में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और मां दुर्गा से जुड़े प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं.

मांगलिक कार्यों पर रहेगा विराम

चातुर्मास के दौरान विवाह, गृहप्रवेश, उपनयन, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्य शुभ नहीं माने जाते. वहीं साधु-संत इस अवधि में एक ही स्थान पर रहकर भजन, कथा, प्रवचन, जप और तपस्या करते हैं.

शिव आराधना

जप, तप और शिव आराधना का विशेष महत्व

ब्रह्मवैवर्त पुराण के अनुसार भगवान विष्णु वर्ष में चार माह योगनिद्रा में रहते हैं. इस दौरान जप, तप, दान-पुण्य, ब्रह्मचर्य, स्वाध्याय, शिवपुराण का पाठ और महामृत्युंजय मंत्र का जाप अत्यंत फलदायी माना गया है.

गुरु पूर्णिमा और सावन का भी रहेगा विशेष महत्व

29 जुलाई को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र और प्रीति योग में गुरु पूर्णिमा मनाई जाएगी. इसके बाद 30 जुलाई से भगवान शिव का प्रिय सावन मास शुरू होगा, जो इस बार 30 दिनों का रहेगा. सावन के चारों सोमवार अगस्त में पड़ेंगे, जिनमें श्रद्धालु रुद्राभिषेक, पार्थिव पूजन और शिव आराधना करेंगे.

Chaturmas 2026: चातुर्मास के बाद मिलेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त

चातुर्मास समाप्त होने के बाद बनारसी पंचांग के अनुसार नवंबर और दिसंबर में 16 तथा मिथिला पंचांग के अनुसार 10 वैवाहिक शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे.

ALSO READ: बिहार सरकार का फैसला: अब वन स्टॉप सेंटर में तैनात होंगी महिला गार्ड, घरेलू हिंसा की पीड़ित महिलाओं की बढ़ेगी सुरक्षा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >