बिहार के इस जिले में शुरू होगा बुलडोजर एक्शन, 355 परिवारों की उड़ी नींद, प्रशासन का अल्टीमेटम

West Champaran: बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित भितहा ब्लॉक में बेतिया राज की जमीन पर वर्षों से बसे 355 परिवारों को प्रशासन ने घर खाली करने का नोटिस दिया है. 125 सालों से रह रहे ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ में उनके डॉक्यूमेंट नष्ट हो चुके हैं. अब वे बेघर होने के डर से सरकार से लीज या सहानुभूति की गुहार लगा रहे हैं.

West Champaran, चंद्रप्रकाश आर्य: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में बेतिया राज की जमीन पर बसे कई परिवारों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है. बेतिया के भितहा प्रखंड में बेतिया राज की जमीन पर रह रहे करीब साढ़े तीन सौ परिवारों को अपना घर छोड़ने का नोटिस दिया गया है. अंचल प्रशासन ने बेतिया राज प्रबंधन के आदेश पर कुल 355 लोगों को जमीन खाली करने को कहा है. नोटिस मिलते ही पूरे इलाके में डर और चिंता का माहौल बन गया है.

लोगों ने कहा- हमारे डॉक्यूमेंट खराब हो गए

ग्रामीणों का कहना है कि उनके पुरखों को बेतिया राज की ओर से यह जमीन दी गई थी और वे लोग यहां 100 से 125 साल से ज्यादा समय से रह रहे हैं. इतने लंबे समय में गांव में कई बार बाढ़ और आग की घटनाएं हुईं, जिनमें पुराने कागजात नष्ट हो गए. अब जब प्रशासन जमीन के कागज मांग रहा है, तो लोगों के पास दिखाने के लिए कोई दस्तावेज नहीं बचा है.

जबरन खाली करने को कहा

ग्रामीणों का कहना है कि कागजात न होने की वजह से अब उनके घर उजड़ने का खतरा पैदा हो गया है. उन्हें जबरन जमीन खाली करने के लिए कहा जा रहा है. लोगों का डर है कि अगर उन्हें यहां से हटा दिया गया, तो उनका पूरा जीवन बर्बाद हो जाएगा और दोबारा घर बसाना उनके लिए संभव नहीं होगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सड़क पर आने की सता रही चिंता

लोगों ने बताया कि उन्होंने अपनी पूरी कमाई लगाकर घर बनाए हैं. अगर घर तोड़ दिए गए तो उन्हें सड़क पर आना पड़ेगा. ग्रामीणों ने मांग की है कि उन्हें लीज पर या नई नीलामी के जरिए वही जमीन दी जाए. उनका कहना है कि वे गरीब मजदूर हैं और रहने के लिए उनके पास कोई दूसरा ठिकाना नहीं है.

इस मामले पर भितहा के सीओ मनोरंजन शुक्ला ने बताया कि आगे क्या होगा, यह पूरी तरह बेतिया राज प्रबंधन के फैसले पर निर्भर करता है. अंचल प्रशासन केवल बेतिया राज के निर्देश के अनुसार ही कार्रवाई कर रहा है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में 6, 7, 8 और 9 जनवरी को चलेगा महाअभियान, लाखों किसानों को होगा लाभ

इसे भी पढ़ें: नालंदा-गया-नवादा को जोड़ेगा ये नया रूट, बनेगा 26KM लंबा नया ग्रीनफील्ड फोरलेन हाईवे, बनेंगे 5 नए बाईपास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >