Bihar News: अमृत भारत एक्सप्रेस से कटे दो लड़के, रेलवे ट्रैक के पास बना रहे थे रील

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में अमृत भारत एक्सप्रेस से कटकर दो लड़कों की मौत हो गई. रेलवे ट्रैक के पास दोनों रील बना रहे थे, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए. फिलहाल, पुलिस पूरी घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है.

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ. सोशल मीडिया पर रील बनाने के जुनून में दो लड़कों को अपनी जान गंवानी पड़ी. जानकारी के मुताबिक, अमृत भारत एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज की ओर जा रही थी. इसी दौरान गुलाब नगर रेलवे ढाला और साठी स्टेशन के बीच, पिलर नंबर 234/31 के पास दो लड़के रील बना रहे थे.

मौके पर हुई दोनों लड़कों की मौत

वे रेलवे ट्रैक के बेहद करीब खड़े होकर वीडियो शूट कर रहे थे. तभी अचानक दूसरे ट्रैक पर उल्टी दिशा से एक ट्रेन नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर की ओर आती दिखी. दो ट्रेनों को आमने-सामने आते देख दोनों लड़के घबरा गए और संभलने का मौका भी नहीं मिला. इसी अफरा-तफरी में वे अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए. टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों लड़कों की मौत मौके पर ही हो गई.

शव लेकर परिजन फरार

घटना की खबर दोनों लड़कों के घर वालों को मिली, जिसके बाद मौके पर दौड़ते-दौड़ते परिजन और गांव वाले भी पहुंचे. बताया जा रहा है कि इसी भीड़ का फायदा उठाकर परिजन शव लेकर मौके से फरार हो गए. इस घटना के बारे में साठी थाना स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना जीआरपी बेतिया को दे दी गई है. साथ ही पूरे मामले में छानबीन की जा रही है.

पश्चिम चंपारण के ही जीजा-साले की हुई थी मौत

इससे पहले पश्चिम चंपारण जिले के ही रहने वाले जीजा-साले की मौत हरियाणा के झज्जर में रील बनाने के दौरान हो गई थी. दोनों सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए ट्रैक पर रील्स बना रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए. जिससे मौके पर ही जीजा-साले की मौत हो गई थी.

Also Read: Bihar News: बिहार में डायल 112 के ड्राइवरों को क्यों मिला सर्विस एक्सटेंशन? डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >