मास्क व ग्लब्स लगाकर ड्यूटी करेंगे बिजली विभाग के पदाधिकारी व कर्मी

नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी के पदाधिकारी व कर्मी ‘कोरोना वायरस’ से बचाव को लेकर सुरक्षा कवच के साथ ड्यूटी करेंगे. सभी के लिये मास्क व ग्लब्स लगाकर ड्यूटी करना अनिवार्य कर दिया गया है.

बेतिया : नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी के पदाधिकारी व कर्मी ‘कोरोना वायरस’ से बचाव को लेकर सुरक्षा कवच के साथ ड्यूटी करेंगे. सभी के लिये मास्क व ग्लब्स लगाकर ड्यूटी करना अनिवार्य कर दिया गया है. कार्यपालक अभियंता (आपूर्ति) दिवाकर लाल ने बताया कि कोरोना से सुरक्षा की शुरुआत आज (शनिवार) से ही कर दी गयी है. लेकिन स्थानीय बाजार जरूरी संसाधनों की उपलब्धता अपेक्षा के अनुसार नहीं हो पाने से मानक के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था आज प्रभावी नहीं हो पायी है.

सोमवार से सब कुछ चुस्त-दुरुस्त करने की पहल की जा रही है. उन्होंने बताया कि निदेशानुसार बिजली के सभी कार्यालय रविवार भी खुले रहेंगे. आपूर्ति के अनुसार मास्क व ग्लब्स का वितरण किया जायेगा. वही सोमवार तक सुरक्षा मानक के अनुरूप सारी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कर ली जायेगी. वही कार्यालय परिसर में हर तीन या चार घंटे पर एंटीबायोटिक घोल के साथ पोछा लगाया जा रहा है. वही सेनिटाइजर व हैंडवॉस का नियमित उपयोग करना अनिवार्य कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >