बिहार में 3.40 करोड़ की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, SSB और पुलिस ने ऐसे बिछाया था जाल

Bihar Police: इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस की कार्रवाई में भारी मात्रा में चरस बरामद की गई है. करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये कीमत के नशीले पदार्थ के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

Bihar Police: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी और स्थानीय पुलिस ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की है. संयुक्त छापेमारी में करीब 34 किलो से ज्यादा चरस बरामद की गई है. इसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 3 करोड़ 40 लाख रुपये बताई जा रही है. मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

कैसे हुई गिरफ्तारी?

एसएसबी को खबर थी कि तस्करों का एक गिरोह भारी मात्रा में नशीले पदार्थ लेकर नेपाल की तरफ से भारतीय सीमा में घुसने वाले हैं. एसएसबी ने बिना देरी किए इसकी जानकारी सिकटा थाने की पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस और एसएसबी के जवानों ने शिकारपुर गांव के शेरवा टोला के पास एक पक्की सड़क की पुलिया के नीचे मोर्चा संभाल लिया.

जवान वहां छिपकर तस्करों का इंतजार करने लगे. कुछ ही देर में दो व्यक्ति सिर पर बोरा रखे हुए आते दिखाई दिए. जवानों ने शक होने पर उन्हें रुकने का इशारा किया. जब उनके पास मौजूद बोरों की तलाशी ली गई, तो अधिकारी दंग रह गए. उन बोरों में 24 पैकेटों में भरकर रखी गई कुल 34 किलो 308 ग्राम चरस बरामद हुई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

कौन हैं गिरफ्तार तस्कर?

पकड़े गए तस्करों की पहचान स्थानीय निवासियों के रूप में हुई है. इनमें एक बेहरा गांव का जनक लाल पटेल और दूसरा बेहरी गांव का रामाज्ञा यादव है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त की गई चरस की कीमत साढ़े तीन करोड़ रुपये के करीब आंकी जा रही है.

प्रभारी SHO निधि कुमारी ने बताया कि इस मामले में एसएसबी की शिकायत पर एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पकड़े गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस सिंडिकेट के तार और कहां-कहां जुड़े हैं.

इसे भी पढ़ें: NH-106 का नया रूट तैयार, माणिकपुर से बुढ़ावे तक बनेगा बाईपास, सॉयल टेस्टिंग और सर्वे शुरू

बिहार नगरपालिका संशोधन बिल 2026 मंजूर, अब बोर्ड और निगमों में आयोग करेगा सीधी भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >