Video: 15 दिनों बाद पकड़ा गया खूंखार तेंदुआ, दर्जनों लोगों को किया था जख्मी, देखिए रेस्क्यू का वीडियो

Leopard Rescue: पश्चिम चंपारण के बगहा से एक तेंदुआ को रेस्क्यू किया गया है. बता दें कि 10 दिसम्बर से पिपरासी इलाके में तेंदुआ ने आतंक मचा रखा था. आज वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर लिया है.

Leopard Rescue: पश्चिम चंपारण के बगहा से एक तेंदुआ को रेस्क्यू किया गया है. बता दें कि 10 दिसम्बर से पिपरासी इलाके में तेंदुआ ने आतंक मचा रखा था. लिहाजा वीटीआर के सीएफ डॉ. नेशामणि ने नाटकीय ढंग से रेस्क्यू टीम को एक बकरा लोहे के पिंजरे के पास बांधने की सलाह दी. आज करीब 15 दिनों के बाद उसी लोहे के पिंजरे में तेंदुआ को कैद कर लिया गया है. जिसके बाद दियारा के लोगों समेत वन विभाग की टीम ने भी राहत की सांस ली है.

बताया जा रहा है की वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व से भटककर गंडक दियारा के रास्ते रिहायशी इलाके में तेंदुआ आ पहुंचा था. जिसे आज पिपरासी के नोनीया टोली गांव में बिन्दा चौहान के घर के समीप वन विभाग की टीम ने सफल रेस्क्यू किया है.

तेंदुआ ने दर्जनों लोगों को किया था जख्मी

बता दें की पिपरासी सीमा से सटे धनहा के बंसी टोला क्षेत्र में आधा दर्जन लोगों को इसी तेंदुआ ने हमला कर जख्मी किया था. वहीं दियारा में कई मेमनों/बकरों को भी तेंदुआ नें अपना निवाला बना लिया था. इसके खौफ़ से लोग खेती-बाड़ी करने भी नहीं जा रहे थे. ग्रामीणों के साथ-साथ किसान और बच्चे भी दहशत में रह रहे थे.

Also Read:  सांसद के बेटे ने विजय हजारे ट्रॉफी में किया कमाल, डेब्यू मैच में खेली 41 रनों की पारी

लेकिन वन विभाग की रेस्क्यू टीम की चालाकी के आगे शातिर तेंदुआ की नहीं चली और शिकार की फिराक में तेंदुआ खुद शिकार हो गया. जिसे सुरक्षित पिंजरे में रखकर वन विभाग की टीम उसका मेडिकल जांच करवाकर वीटीआर के घने जंगल में छोड़ने की कवायद में जुटी है. इस बात की पुष्टि बगहा रेंजर सुनील कुमार ने किया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >