CM Nitish: नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर भारत-नेपाल बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी, चप्पे चप्पे पर हो रही निगरानी

CM Nitish: बिहार सीएम नीतीश कुमार 'प्रगति यात्रा' की शुरुआत 23 दिसंबर से पश्चिम चंपारण से करेंगे. यात्रा की तैयारी अंतिम चरण में है. इसे लेकर भारत-नेपाल बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है.

CM Nitish: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 23 दिसंबर से ‘प्रगति यात्रा’ की शुरुआत वाल्मिकी नगर से करने वाले हैं. मुख्यमंत्री इस दौरान वाल्मीकि नगर के घोटवा टोला गांव में जीविका से जुड़ी जीविका दीदीओं से संवाद करेंगे. इसके अलावा सीएम क्षेत्र के विकास को लेकर कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी कर सकते हैं. इसे लेकर पुलिस प्रशासन और सशस्त्र सीमा बल गंडक बराज के जवान और अधिकारी सहायक कमांडेंट जयंत बोरा के नेतृत्व में क्षेत्र के जंगल और संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी चौकसी के साथ पेट्रोलिंग कर रहे हैं.

India-nepal border

अजनबी और असामाजिक तत्वों पर दिया जा रहा विशेष धयान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सशस्त्र सीमा बल के प्रशिक्षित डॉग्स की भी मदद ली जा रही है. सहायक कमांडेंट जयंत बोरा ने बताया कि मुख्यालय कमांडेंट के दिशा निर्देश पर पूरे क्षेत्र में कड़ी चौकसी की जा रही है . अजनबी और असामाजिक तत्वों पर निगाह रखी जा रही है . गंडक बराज के रास्ते आने जाने वाले सभी लोगों और उनके सामानों की तलाशी ली जा रही है.

Security forces checking

तटवर्ती क्षेत्रों पर भी नजर

सहायक कमांडेंट जयंत बोरा ने बताया कि अजनबी और संदिग्ध व्यक्तियों को आईडी सत्यापन के बाद ही जाने की अनुमति दी जा रही है. सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी चौकसी की जा रही है . गंडक नदी के तटवर्ती क्षेत्र में भी सशस्त्र सीमा बल और बीओपी के अधिकारी और जवानों के द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है, ताकि भारत नेपाल की खुली सीमा का लाभ लेकर कोई असामाजिक तत्व भारतीय सीमा में प्रवेश न कर सके.

इसे भी पढ़ें: Nitish Cabinet: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब पांच बार होगी सक्षमता परीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >