चनपटिया थाना में पदस्थापित एएसआई की हार्ट अटैक से मौत

चनपटिया : चनपटिया थाना में पदस्थापित एएसआई वंशीधर सिंह की हृदयगति रुक जाने से मौत हो गयी. आनन-फानन में सहकर्मियों ने उन्हें चिकित्सा के लिए निजी नर्सिंग होम लेकर गये. जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में बताया गया कि बुधवार को वे ड्यूटी पर किसी अनुसंधान में जाने के […]

चनपटिया : चनपटिया थाना में पदस्थापित एएसआई वंशीधर सिंह की हृदयगति रुक जाने से मौत हो गयी. आनन-फानन में सहकर्मियों ने उन्हें चिकित्सा के लिए निजी नर्सिंग होम लेकर गये. जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में बताया गया कि बुधवार को वे ड्यूटी पर किसी अनुसंधान में जाने के लिए तैयार हो रहे थे.

तभी अचानक से अपने रूम में गिर पड़े, जहां से उठाकर उन्हें नर्सिंग होम ले जाया गया. घटना की सूचना थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा द्वारा मोबाइल से उनके परिजनों को दी गयी. मृत वंशीधर भोजपुर जिला के कोइलवर थाना क्षेत्र के सोनाघाटा गावं के निवासी थे. वे फरवरी 2018 में सीतामढ़ी से चनपटिया थाना में पदस्थापित हुए थे.

उनके आकस्मिक निधन पर थानाध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा, कुमारबाग थानाध्यक्ष राजीव रजक, महेश प्रसाद गोंड़, निरंजन कुमार, संजय सिंह, देवशरण महतो, वरुण कुमार, उमाशंकर राम, उदय पासवान समेत सभी पुलिसकर्मियों ने शोक जताया और सभा में मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >