खाता से उड़ाया एक लाख

रुपौलिया पंचायत के फुलवरिया के प्रदीप कुमार ने खाते से एक लाख रुपया फर्जी तरीके से निकालने का आरोप सीएसपी संचालक पर लगाया है.

फेनहारा : रुपौलिया पंचायत के फुलवरिया के प्रदीप कुमार ने खाते से एक लाख रुपया फर्जी तरीके से निकालने का आरोप सीएसपी संचालक पर लगाया है. बताया कि सेंट्रल बैंक की सीएसपी शाखा रुपौलिया से पांच मार्च को तीस हजार रुपया निकासी की, उसके बाद खाता से बीस-बीस हजार कर के दो बार पैसा निकासी का मैसेज मोबाईल पर आया, जिसकी शिकायत की, उसके कल हो कर फिर से 30 हजार रुपया निकासी कर लिया गया, फिर सेंट्रल बैंक फेनहारा के शाखा प्रबंधक से शिकायत कर ही रहा था कि फिर तीस हजार रुपया निकासी का मैसेज आया. पीड़ित ने बताया कि रुपौलिया सीएसपी संचालक द्वारा मेरे खाते से पैसे की निकासी की गई है. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आवेदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >