बापूधाम स्टेशन से 4 किलो अफीम बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार, NCB और RPF की बड़ी कार्रवाई

Bihar News: पटना में नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो और रेलवे सुरक्षा बल ने कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. बापूधाम स्टेशन से चार किलो अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. जब्त अफीम की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है.

Bihar News: नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो पटना और आरपीएफ ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। बापूधाम स्टेशन से चार किलो अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तस्करों में चिरैया थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर निवासी मुकेश कुमार यादव, उमाकांत यादव और जितना थाना क्षेत्र के रेगनिया गांव निवासी आशुतोष कुमार है. अफीम का अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपए है.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो पटना की टीम को गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद टीम का गठन किया गया है. टीम ने जाल बिछाया और बापूधाम स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या 1 से अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तस्करों ने क्या बताया

पूछताछ में तस्करों ने बताया कि दिल्ली में अफीम को खपाने की तैयारी थी. इससे पहले ही टीम ने अफीम के साथ तस्करों को दबोच लिया. जांच में चार किलो अफीम की पुष्टि हुई. तीनों तस्करों को कोर्ट में पेश के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें: ‘रेल कॉरिडोर बनने से बिहार को काफी फायदा होगा’, बजट 2026 को सीएम नीतीश ने बताया देश के लिए बेहतर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >