Buxar News: ब्रह्मपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत

थाना क्षेत्र के एन एच 922 देवकुली गांव के नजदीक शाहपुर से अपने गांव निमेज जा रहे स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी.

ब्रह्मपुर.

थाना क्षेत्र के एन एच 922 देवकुली गांव के नजदीक शाहपुर से अपने गांव निमेज जा रहे स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. वाहन की टक्कर लगने के कारण स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल की पहचान पूर्व फौजी उमेश ओझा थाना क्षेत्र के ही निमेज गांव के रूप में हुई. घटना के बाद राहगीर भी एकत्रित हो गए. घायल को उपचार के लिए रघुनाथपुर अस्पताल में लाया गया. जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >