Buxar News: करेंट लगने से युवक की मौत

मुरार थाना क्षेत्र के ओझा बराव गांव में सोमवार की सुबह गांव के 35 वर्षीय युवक राजेश यादव की बिजली के करेंट की चपेट में आने से मौत हो गयी.

डुमरांव

. मुरार थाना क्षेत्र के ओझा बराव गांव में सोमवार की सुबह गांव के 35 वर्षीय युवक राजेश यादव की बिजली के करेंट की चपेट में आने से मौत हो गयी. राजेश, स्वर्गीय मुन्ना यादव के पुत्र बताये जाते हैं. इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों के अनुसार, राजेश यादव सुबह रोज की तरह खेत की ओर शौच के लिए गए थे. उसी दौरान वहां लगे एक ट्रांसफॉर्मर के पास से गुजरते समय वह तार के चपेट में आ गए.

तार में बिजली का करेंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे राजेश को जोरदार झटका लगा और वह मौके पर ही गिर पड़े. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत उन्हें चौगाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस अप्रत्याशित हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. राजेश यादव एक मेहनती और सरल स्वभाव के इंसान थे. उनकी असामयिक मृत्यु से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. राजेश यादव, स्वर्गीय मुन्ना यादव के इकलौते पुत्र थे. अपने परिवार के एकमात्र सहारे राजेश की असमय मृत्यु ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. उनके पीछे दो बेटे और एक बेटी हैं, वह किसानी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे. इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है. राजेश यादव के असमय निधन की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ उनके घर पर उमड़ पड़ी. हर आंख नम थी और हर चेहरा गमगीन. राजेश के चाचा चतुर नंदन यादव ने बताया कि गांव में शादी समारोह का तैयारी चल रहा था लेकिन इस घटना ने खुशियों को गम में बदल दिया. वही इस घटना में मुरार थाना प्रभारी अमन कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के भेज दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raviranjan kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >