Buxar News: नोखपुर क्रय केंद्र पर तीन सौ क्विंटल गेंहू खरीद की प्रक्रिया पूरी

इस दौरान उन्होंने किसानों के साथ संवाद कर गेंहू खरीद की समीक्षा की.

बक्सर

. भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ,नई दिल्ली के कार्यकारी निदेशक डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने मंगलवार को नावानगर के नोखपुर स्थित गेहूं क्रय केंद्र तथा व्यापार मंडल गोदाम का निरीक्षण किया .इस दौरान उन्होंने किसानों के साथ संवाद कर गेंहू खरीद की समीक्षा की. वही कार्यकारी निदेशक डॉ. अजित कुमार सिन्हा ने कहा कि रबी विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत एफसीआई केन्द्रों पर उचित तौल और 48 घंटे के भीतर भुगतान की व्यवस्था से किसानों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. उन्होंने बताया कि किसानों को गेहूं बेचने के समय बोरे की सुविधा भी एफसीआई द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है जिससे उन्हें अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा. इस अवसर पर बिहार क्षेत्र के महाप्रबंधक अमित भूषण, उप महाप्रबंधक (अधिप्राप्ति) सुशील कुमार सिंह, मंडल कार्यालय बक्सर के मंडल प्रबंधक राजेश सिंह पंगती, अजय कुमार, सहायक महाप्रबंधक (गुणवत्ता नियंत्रण), मनोज कुमार सिंह, बंधक (कार्मिक), राहुल कुमार, प्रबंधक (अधिप्राप्ति),पीआरओ राजकुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। डॉ. सिन्हा ने किसानों को जानकारी दी कि भारत सरकार ने इस वर्ष गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है. अब किसानों को 2,425 प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जा रही है. डॉ. सिन्हा ने बताया कि इलाके के किसानों में एफसीआई को गेहूं देने को लेकर खासा उत्साह है. नोखपुर क्रय केंद्र पर स्थानीय किसानों के साथ 300 क्विंटल गेंहू खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. उम्मीद है कि इस बार निर्धारित लक्ष्य को भारतीय खाद्य निगम प्राप्त कर लेगा. उन्होंने बताया कि बिहार में एफसीआई द्वारा कुल 151 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं जिनमें बक्सर में 7, रोहतास में 10 और कैमूर में 13 केंद्र शामिल हैं. बैठक के दौरान फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन के प्रतिनिधियों से भी संवाद हुआ. डॉ. सिन्हा ने उनसे अपील की कि वे अपने सदस्य किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों के माध्यम से एमएसपी पर गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करें. कृषि विभाग, बिहार सरकार के डीबीटी पोर्टल पर पंजीकृत किसान नजदीकी गेहूं खरीद केंद्र पर जाकर आसानी से अपना गेहूं बेच सकते हैं और सीधे अपने बैंक खाते में भुगतान प्राप्त कर सकते हैं. डॉ. सिन्हा ने किसानों को आश्वस्त किया कि खरीद प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और किसानोन्मुखी बनाया गया है. बैठक में मौजूद किसान प्रतिनिधियों ने खरीद प्रक्रिया को लेकर कई सकारात्मक सुझाव दिए जिन पर अधिकारियों ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >