Buxar News: शादी करने हेलिकॉप्टर से पहुंचा दूल्हा, 14 लाख देकर मंगवाया, हजारों लोग देखने पहुंच गए

Viral Video: संजय कुशवाहा के बेटे अमित कुमार की बारात कृष्णब्रह्म थाना के सोवा गांव निवासी शिवजी सिंह के पुत्री के साथ शादी हुई. इस शादी में अमित कुमार हेलीकॉप्टर से दुल्हन के घर पहुंचे. गांव में हेलिकॉप्टर को देखने हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए. जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गयी.

Viral Video: शादी का सीजन चल रहा है. शादी को यादगार बनाने के लिए लोग नया-नया तरीका अपनाते हैं. समय के साथ शादियों के ट्रेंड में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. बहुत पहले दुल्हन पालकी में विदा होती थी, लेकिन समय के साथ बहुत कुछ बदल रहा है. अब दूल्हे राजा गाड़ियों की बजाय हेलीकॉप्टर से बरात लेकर जाने लगे हैं. ताजा मामला बिहार के बक्सर जिले का है. जहां एक दूल्हा हेलिकॉप्टर में बैठकर अपनी दुल्हन को लेने पहुंचा. जिले के ब्रह्मपुर नगर पंचायत के रहने वाले अमित कुमार अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते थे, इस लिए उन्होंने 14 लाख रुपए खर्च कर के हेलिकॉप्टर मंगाया और उसकी लैंडिंग सीधे हाई स्कूल के कराई. हेलिकॉप्टर को देखने के लिए गांव में हजारों लोगों की भीड़ जुट गई. हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद दूल्हा रथ से घर तक गए. दरवाजे पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अमित कुमार की आरती उतारी गई. इसके बाद शादी की रस्में शुरू की गई. हेलिकॉप्टर 12 घंटे तक गांव में खड़ा रहा और उसकी सुरक्षा में कई पुलिसकर्मी भी तैनात रहे. शादी संपन्न होने के बाद उसी हेलिकॉप्टर से दुल्हन की विदाई हुई. देखें Video:

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : बिल क्लिंटन और अपने संबंध को अब #MeToo की शुरुआत बता रही हैं मोनिका लेविंस्की, सच ऐसे हुआ था उजागर

औरंगजेब ने आंखें निकलवा दीं, पर छावा संभाजी ने नहीं कुबूल किया इस्लाम, क्या है शिवाजी के बेटे की पूरी कहानी?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >