बक्सर: गुरु पूर्णिमा पर ‘गुरु के नाम पौधरोपण अभियान, गुरुकुल में लगाए गए दर्जनों पौधे

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बक्सर जिले में विश्वामित्र सेना द्वारा 'गुरु के नाम पौधरोपण' अभियान चलाया गया. गुरुकुल परिसर में फलदार व छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाई गई.

Buxar News : बक्सर जिले में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को विश्वामित्र सेना की ओर से सिकटौना स्थित श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम में गुरु के नाम पौधरोपण अभियान चलाया गया. इस दौरान गुरुकुल परिसर में दर्जनों फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति संवर्धन और सनातन संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक किया गया.

वृक्ष जीवन और प्रकृति के आधार : रंगनाथ द्विवेदी

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुकुलम के अध्यक्ष रंगनाथ द्विवेदी ने किया. उन्होंने वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा सनातन परंपरा में प्रकृति पूजन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि वेदों में वृक्षों को देवतुल्य माना गया है. वृक्ष ही जीवन, जल और स्वच्छ वायु के आधार हैं. इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए. उन्होंने उपस्थित लोगों से लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी दिलाया.

सनातन संस्कृति और ऋषि परंपरा को मिलेगा बल

विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति अपने दायित्व को याद करने का भी अवसर है. उन्होंने कहा कि ‘गुरु के नाम पौधरोपण’ अभियान सनातन संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और बक्सर की गौरवशाली ऋषि परंपरा को सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है. उन्होंने बताया कि विश्वामित्र सेना भविष्य में भी इस प्रकार के जन-जागरूकता अभियान चलाती रहेगी, ताकि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यापक चेतना विकसित हो सके.

पौधों की सुरक्षा का लिया संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने गुरु-शिष्य परंपरा को सशक्त बनाए रखने तथा प्रकृति संरक्षण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया. इस अवसर पर डॉ. लोकनाथ द्विवेदी, बनारसी दुबे, सुमन जी, विकास, शिवम मिश्र, पवन तिवारी, विशाल उपाध्याय सहित गुरुकुलम के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में बटुक मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mritunjay singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >