बक्सर: किला मैदान के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार दो बहनों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर

बक्सर के किला मैदान के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार दो बहनों को कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है.

Buxar News: नगर के किला मैदान के पास चौसा जाने वाली सड़क पर एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार दो बहनों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों युवतियां गंभीर रूप से जख्मी हो गईं.

घायल युवतियों की पहचान शहर के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी निवासी श्वेता सिंह और उनकी छोटी बहन सोनाली सिंह के रूप में हुई. इस मामले में घायल श्वेता के पति सुनील कुमार सिंह की लिखित शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है.

घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें शहर से आवश्यक कार्य निबटाकर स्कूटी से अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान किला मैदान के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद दोनों बहनें सड़क पर गिरकर घायल हो गईं.

दुर्घटना के बाद आरोपी चालक स्कॉर्पियो लेकर मौके से फरार हो गया. आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल बहनों को इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

सीसीटीवी फुटेज से मिला वाहन का नंबर

पीड़ित पक्ष को नगर परिषद के सीसीटीवी फुटेज से आरोपी वाहन का नंबर UP45AT3444 पता चला है. इसी आधार पर पुलिस छानबीन कर आरोपी चालक की पहचान करने में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओंकार नाथ मिश्रा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >