Buxar flag hoisting: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डुमरांव प्रखंड कार्यालय सहित प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में तिरंगा फहराया गया. सरकारी और निजी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सैकड़ों लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और देशभक्ति के गीत गाए.
प्रखंड कार्यालय में प्रमुख और बीडीओ ने किया संयुक्त ध्वजारोहण
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के परिसर में प्रखंड प्रमुख और बीडीओ मोनालिसा प्रियदर्शिनी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर एसडीएम, डीएसपी, थानाध्यक्ष संजय सिन्हा सहित अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड कर्मी दिनेश कुमार और कोरानसराय के बीडीसी सरोज कुमार गोंड मौजूद रहे.
पंचायतों और स्कूलों में भी दिखा उल्लास
विभिन्न पंचायतों में भी 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की अखंडता, एकता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया गया. सरकारी और निजी संस्थानों में आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई.
छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों से किया माहौल गुंजायमान
नगर स्थित चाणक्यपुरी कॉलोनी के वुड स्टॉक स्कूल में विद्यालय के निदेशक राजीव कुमार पाठक ने ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे. छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत गाए और भाषण प्रस्तुत किए. छात्र-छात्राओं के देशभक्ति गीतों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा.
